वाशिंगटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य मेरीलैंड के एक घर में सात बच्चों सहित आठ लोग मृत पाए गए।
‘द देलमारवा डेली टाइम्स’ के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को प्रिंसेस एनी शहर के एक घर से आठ शव बरामद किए।
प्रिंसेज एनी पुलिस प्रमुख स्कॉट केलर ने बताया कि मृत पाए गए सात बच्चों की उम्र छह से 16 साल के बीच है।
पुलिस ने घर की रसोई में एक गैस जनरेटर बरामद किया, जो खाली था।
पुलिस ने बताया कि घर में बिजली की सेवा नहीं थी।
केलर ने कहा कि मौत के सही कारण का पता शवों के चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही चल पाएगा।