मेक्सिको सिटी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका और मेक्सिको की सीमा के बीच प्रस्तावित दीवार एक पर्यावरणीय ‘आपदा’ होगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक जॉन नॉक्स ने जैव विविधता पर आयोजित एक फोरम में कहा, “यह दीवार विभिन्न कारणों से एक आपदा साबित होगी। और यह पर्यावरण के स्तर पर भी एक आपदा साबित हो सकती है।”
उन्होंने कहा, “जैवविविधता और पारिस्थितिक तंत्र को राजनीतिक सीमाओं की परवाह नहीं है।”
नॉक्स ने कहा कि एक ठोस भौतिक बाधा क्षेत्रीय प्रजातियों की गतिविधि और अस्तित्व में हस्तक्षेप कर सकती है।
अक्टूबर में यह बताया गया था कि दीवार के आठ प्रोटोटाइप (प्रतिरूप) अमेरिकी शहर सैन डिएगो, तिजुआना और मेक्सिको के बीच सीमा पर बनाए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath