अमेरिका : रिपब्लिकन ने महत्वपूर्ण संसदीय चुनाव जीते

वाशिंगटन, 21 जून (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी ने जॉर्जिया में अमेरिकी कांग्रेस की एक सीट कड़े मुकाबले में जीत ली है। इस चुनाव को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज पर एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है।

बीबीसी की बुधवार की रपट के मुताबिक, करेन हांडेल ने 53 प्रतिशत वोट हासिल कर अटलांटा सीट जीत ली और कड़े मुकाबले में अपने डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी जॉन ओसोफ को हरा दिया। ओसेफ को 47 प्रतिशत वोट हासिल हुए।

अमेरिकी सदन के नेता पॉल रेयान ने हांडेल को ‘कड़ी मेहनत से हासिल’ इस जीत पर बधाई दी।

इस बीच दक्षिणी कैरोलिना में रिपब्लिकन उम्मीदवार राल्फ नोरमन ने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी आर्ची पार्नेल को शिकस्त दे दी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों प्रत्याशियों को बधाई दी है।

ट्रंप ने ट्वीट किया, “जॉर्जिया 6 में बड़ी जीत पर करेन हांडेल को बधाई। शानदार उपलब्धि, हम सब को आप पर गर्व है।”

बीबीसी के मुताबिक, जॉर्जिया का छठा जिला पारंपरिक तौर पर रिपब्लिकनों का गढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रपति को लेकर चल रहे विवादों के बीच डेमोकेट्र्स को यह सीट जीतने की उम्मीद थी।

डेमोकेट्र्स इस साल कंसास और मोंटाना में भी मामूली अंतर से हार गए थे।

हांडेल ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप समेत प्रमुख रिपब्लिकन नेताओं का धन्यवाद किया।

हांडेल ने कहा, “मैं सदन के नेता रेयान और सदन के नेतृत्व और साथ ही देशभर के कई सदस्यों को धन्यवाद देना चाहती हूं। राष्ट्रपति को विशेष धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493