अमेरिका : रिपब्लिकन स्वास्थ्य विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन, 80 गिरफ्तार

वाशिंगटन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की कैपिटल पुलिस ने प्रस्तावित रिपब्लिकन स्वास्थ्य सेवा विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे 80 लोगों को गिरफ्तार किया है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने सोमवार को कांग्रेस के दोनों ओर के कार्यालय भवनों के 13 स्थानों पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में हस्तक्षेप करते हुए सदन कार्यालय भवनों से 21 और सीनेट कार्यालय भवनों से 59 लोगों को गिरफ्तार किया।

ट्विटर फीड पर वीडियो और तस्वीरें हैं जिनमें प्रदर्शनकारियों को हाथों में हथकड़ी में देखा जा सकता है जो विधेयक के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

बयान के अनुसार, “अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से इसे तुरंत रोकने की चेतावनी दी। जिन्होंने ऐसा नहीं किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।”

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर भीड़ एकत्र करने, मार्ग बाधित करने और असुविधा की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया गया।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन के समय के स्वास्थ्य सेवा कानून को निरस्त कर इसकी जगह नया विधेयक पहले ही सदन द्वारा पारित कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493