अमेरिका : रूस के खिलाफ जांच जारी रखने की प्रदर्शनकारियों की मांग

वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से 2016 राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी छेड़छाड़ की जांच को जारी रखने की अपील की है। यह जांच विशेष वकील रॉबर्ट मुलर के नेतृत्व में की जा रही है।

अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस को हटाए जाने और उनकी जगह मैथ्यू व्हिटेकर की अस्थायी नियुक्ति ने भय का माहौल बना दिया है कि न्याय विभाग ट्रंप की इच्छा के अनुरूप मामले को बंद कर सकता है। व्हिटेकर मुलर और जांच के आलोचक रहे हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वाशिंगटन में सैकड़ों लोगों ने व्हाइट हाउस के सामने वाले लाफायेट्टी पार्क में प्रदर्शन किया और ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं’ के नारे लगाए। इनमें से कुछ के हाथों में मोमबत्तियां थीं।

प्रदर्शनकारियों के पास बहुत ही शक्तिशाली लाउडस्पीकर था, जिसके कारण ये नारे व्हाइट हाउस के पश्चिमी हिस्से में सुनाई दिए।

न्यूयॉर्क में हुआ प्रदर्शन देश के सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक रहा, जहां टाइम्स स्क्वेयर पर सैकड़ों की तादाद में लोग इकठ्ठा हुए

ट्रंप ने महीनों के तनाव बाद बुधवार को सेशंस को निकाल दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493