अमेरिका-वियतनाम में शहीद हुए चीनी सैनिकों के सदैव आभारी : वियतनाम

कब्रिस्तान के संरक्षक 66 वर्षीय दुओंग क्वांग केन ने कहा, “अमेरिका के खिलाफ वियतनाम के युद्ध में देश की ओर से लड़ते हुए शहीद हुए चीनी सैनिकों को यहां दफनाया गया है। मैं इस कब्रिस्तान की अपने स्वयं के लोगों की तरह ही देखरेख कर रहा हूं।”

वियतनाम में चीन के राजदूत होंग शियायोंग ने बुधवार को दाओ माइ कब्रिस्तान का दौरा करने के दौरान चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने अमेरिका-वियतनाम युद्ध के दौरान वियतनाम की ओर से लड़ते हुए शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

चीनी राजदूत के साथ बाक गियांग प्रांतीय पीपुल्स कमेटी के अध्यक्ष ग्येन वान लिन्ह के नेतृत्व में वियतनाम के अधिकारी भी थे। चीन के कारोबारियों, स्थानीय लोगों, छात्रों और मीडियाकर्मियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

अमेरिका-वियतनाम युद्ध के बाद 1,400 से अधिक चीनी सैनिक शहीद हुए, जिन्हें वियतनाम में दफनाया गया है। इन्हें उत्तरी और मध्य वियतनाम के 22 प्रांतों में 40 कब्रिस्तानों में दफनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493