अमेरिका : शीर्ष अदालत ने ट्रांसजेंडर शौचालय से जुड़े फैसले पर रोक लगाई

वाशिंगटन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने निचली अदालत के एक फैसले पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है, जिसमें कहा गया था कि हाईस्कूल ट्रांसजेंडर विद्यार्थी अपनी इच्छा के मुताबिक शौचालय का इस्तेमाल कर सकता है।

‘एनबीसी न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्जीनिया के ग्लॉकेस्टर काउंटी के स्कूल बोर्ड ने संघीय अपीलीय अदालत के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें स्कूल को लड़की के रूप में जन्मे, लेकिन खुद को लड़का मानने वाले छात्र को आगामी वर्ष में लड़कों का शौचालय इस्तेमाल करने की इजाजत देने का निर्देश दिया गया है।

बोर्ड फैसले के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रहा है और इसी बीच उसने सर्वोच्च न्यायालय से निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाने का आग्रह किया था। न्यायाधीशों ने बुधवार को एक संक्षिप्त फैसले में बोर्ड का यह आग्रह स्वीकार कर लिया।

एनबीसी के मुताबिक, बुधवार के फैसले का अर्थ यह है कि गेविन ग्रिम्म (17) स्कूल शुरू होने पर अपनी मर्जी के शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

अमेरिका में कई स्थानों, ज्यादातर उत्तरी कैरोलिना में कानून पारित किए गए हैं, जिनके अनुसार ट्रांसजैंडर अपने जन्म प्रमाणपत्र में दर्ज लिंग के मुताबिक ही सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493