अमेरिका से युद्ध के बाद आधिकारिक रूप से खत्म हो जाएगा ईरान : ट्रंप

वॉशिंगटन, 20 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दोबारा अमेरिका को धमकी नहीं देने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तेहरान युद्ध करना चाहता है तो यह ईरानी शासन का आधिकारिक अंत होगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, राष्ट्रपति ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “ईरान अगर युद्ध करना चाहता है तो यह ईरान का आधिकारिक अंत होगा। अमेरिका को दोबारा धमकी मत देना।”

ट्रंप ने अपनी धमकी ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर हुसैन सलामी के रविवार को दिए उस बयान के कुछ घंटों बाद ही जारी की है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान को युद्ध से डर नहीं लगता लेकिन अमेरिका को लगता है।

सलामी ने राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता ईरानियन टीवी पर प्रसारित एक सैन्य समारोह में अपने भाषण के दौरान कहा था कि तेहरान युद्ध नहीं चाहता है लेकिन वह उससे डरता भी नहीं है, वहीं अमेरिका युद्ध से डरता है और उसमें युद्ध करने की संकल्प-शक्ति नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493