अमेरिका : हिरासत में 8 साल के आव्रजक बच्चे की मौत

हूस्टन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यू मेक्सिको राज्य में मंगलवार को ग्वाटेमाला के आठ साल के सरकार की हिरासत में रखे गए आव्रजक बच्चे की मौत हो गई।

अमेरिका कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि बच्चे में संभावित बीमारी के संकेत देखने को मिल रहे थे और उसे पिता द्वारा सोमवार को न्यू मेक्सिको के अलामोगोडरे स्थित अस्पताल ले जाया गया।

बच्चे को ठंड लग गई थी और उसे बुखार था। चिकित्सकों ने उसे दवाई देकर सोमवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी भी दे दी थी। इसके बाद शाम को उसे मितली और उल्टी आने पर दोबारा अस्पताल ले जाया गया जहां तीन घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया।

यह प्रवासी बच्चों की हिरासत में मौत की दूसरी घटना है।

इससे पहले अपने माता-पिता से अलग की गई ग्वाटेमाला की ही एक सात साल की बच्ची की भी मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493