ह्यूस्टन, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (फेमा) व टेक्सास राज्य, ह्यूस्टन इलाके में तीन डिजास्टर रिकवरी सेंटर खोलेगा।
ह्यूस्टन, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (फेमा) व टेक्सास राज्य, ह्यूस्टन इलाके में तीन डिजास्टर रिकवरी सेंटर खोलेगा।
ह्यूस्टन विश्वविद्यालय की एक सेवा ह्यूस्टन पब्लिक मीडिया ने सोमवार को कहा कि ये केंद्र तूफान हार्वे व उसके बाद की बाढ़ के लिए टेक्सास संघीय आपदा घोषणा पत्र में शामिल 30 काउंटी में व्यक्तियों व व्यवसायों के लिए निजी तौर पर सहायता प्रदान करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फेमा के बहाली विशेषज्ञ व यूएस स्माल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन व दूसरी एजेंसियां भी केंद्रों पर सहायता के लिए मौजूद रहेंगी।
फेमा ने 3 सितंबर को ह्यूस्टन शहर में अपना पहला डिजास्टर रिकवरी सेंटर खोला था। इसका मकसद अतिरिक्त केंद्रों के लिए जगह की पहचान करना था, जिससे तूफान हार्वे से प्रभावित निवासियों की मदद व समस्याओं का हल किया जा सके।
टेक्सास के गर्वनर ग्रेग एबोट ने शुक्रवार को कहा कि 15.3 अरब डॉलर का राहत पैकेज तूफान हार्वे से टेक्सास की बहाली करने में मदद करेगा।
dharmpath.com dharmpath