वाशिंगटन, 11 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के मिसीसिपी राज्य में यात्रियों की पहचान के लिए एक वाहन को रोके जाने के तत्काल बाद की गई गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। घटना के संबंध में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मिसीसिपी के लोक सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात तब हुई, जब अधिकारियों ने एक औद्योगिक पार्क में एक कैडिलैक को रोका।
हत्तीसबर्ग के मेयर ने बताया कि कुछ घंटों बाद पुलिस ने कुर्तिस बैंक्स (26), जोनी कैलोवे (22), और मार्विन बैंक्स (29) को गिरफ्तार कर लिया। कुर्तिस और जोनी पर हत्या के आरोप हैं।
चौथे संदिग्ध पर न्याय में बाधा डालने का आरोप है।
अभी हालांकि, यह तय नहीं हो पाया है कि अधिकारी बेंजामिन डीन (34) और लिकौरी टेट (25) ने कैडिलैक को रोकने का फैसला किया था कि नहीं, लेकिन कार में सवार एक से अधिक लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें उनकी जान चली गई।
dharmpath.com dharmpath