वाशिंगटन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य वेर्मोट के एक पहाड़ी इलाके में तीन लोगों को ले जा रहा एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ग्लाइडर में सवार तीन लोगों के बारे में कोई सूचना नहीं है।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लाइडर(एयरक्राफ्ट) के मलबे का पता चल गया है और खोज व बचाव दल जगह पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
ग्लाइडर ने मॉरिसविले-स्टोवे स्टेट हवाईअड्डे से बुधवार पूर्वाह्न् उड़ान भरी थी और दो घंटे बाद यह लापता हो गया।
dharmpath.com dharmpath