न्यूयार्क, 31 अगस्त (आईएएनएस)। महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने मंगलवार को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट, अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
पहले दौर में सेरेना ने रूस की गैर वरीय खिलाड़ी इकातेरिना माकारोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात दी।
मैच के बाद सेरेना ने कहा, “मैं धीमी शुरुआत नहीं चाहती थी, इसलिए मैंने तेज शुरुआत की।”
दाहिने कंधे में चोट के कारण सेरेना ने विबंलडन के बाद सिर्फ तीन ही एकल मुकाबले खेले हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे कल तक का इंतजार करना होगा। मैंने विबंलडन के बाद से ज्यादा नहीं खेला है। इसलिए मुझे हर दिन के खेल पर नजर बनाए रखनी पड़ती है।”
dharmpath.com dharmpath