अमेरिकी ओपन : किर्गियोस को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में फेडरर

न्यूयॉर्क, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अपने छठे अमेरिकी ओपन खिताब की ओर बढ़ रहे स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने इस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरर ने तीसरे दौर में आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को मात दी।

पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर ने किर्गियोस को तीन सेटों में 6-4, 6-1, 7-5 से मात देकर अंतिम-16 दौर में कदम रखा।

पांच बार अमेरिकी ओपन में हिस्सा लेने वाले किर्गियोस तीसरी बार तीसरे दौर में हारकर बाहर हुए हैं।

फेडरर ने अपने करियर में 17वीं बार अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। उनका सामना अगले दौर में एक अन्य आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉन मिलमान से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493