अमेरिकी ओपन : चौथे दौर में पहुंचे जोकोविक, त्सोंग और सिलिक

न्यूयार्क, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस स्टार सर्बिया के नोवाक जोकोविक, मौजूदा चैम्पियन क्रोएशिया के मारिन सिलिक और फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंच गए हैं।

जोकोविक ने शुक्रवार को हुए तीसरे दौर के मुकाबले में विश्व के 25वें वरीयता प्राप्त इटली के आंद्रेस सेप्पी को 6-3, 7-5, 7-5 से हराया।

19वें वरीयता प्राप्त त्सोंग ने अपने हिस्से के तीसरे दौर के मुकाबले में यूक्रेन के सर्गेई स्थाकोवस्की को 6-3, 7-5, 6-2 से पराजित किया।

मौजूदा चैम्पियन सिलिक ने कजाकिस्तान के मिखाइल कुकुशकिन पर 6-7 (5-7), 7-6 (7-1), 6-3, 6-7 (3-7), 6-1 से जीत दर्ज की।

स्पेन के टॉमी रोब्रेडो को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। उन्हें फ्रांस के बेनोइट पियरे ने 7-6 (7-3), 6-1, 6-1 से हराया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493