अमेरिकी ओपन : जोकोविक ने जीता पुरुष एकल खिताब

न्यूयार्क, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने रविवार को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल वर्ग में स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर को हराकर खिताब अपने नाम किया।

जोकोविक का यह इस साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

जोकोविक ने रविवार को टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फेडरर को 6-4, 5-7, 6-4, 6-4 से सीधे सेटों में मात दी और खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के इस खिताबी मुकाबले में दोनों के बीच जीत की जद्दोजहद देखी गई, लेकिन जोकोविक ने फेडरर के मुकाबले बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और खिताबी जीत हासिल की।

जहां एक तरफ फेडरर अपने करियर का 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गए, वहीं जोकोविक ने बाजी मारकर अपने करियर का 10वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

जोकोविक ने इससे पहले विंबलडन के फाइनल में भी फेडरर को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493