अमेरिकी ओपन : पेस ने जीता 17वां ग्रैंड स्लेम खिताब

न्यूयार्क, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग में अपना 17वां ग्रैंड स्लेम खिताब जीता।

पेस ने यहां जारी टूर्नामेंट में अपनी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में जीत हासिल की।

चौैथी वरीयता प्राप्त इंडो-स्विस जोड़ी ने शुक्रवार को मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में अमेरिका की बैथनी मैटक सैंड्स और सैम क्वेरी की जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-7 से सीधे सेटों में हराते हुए खिताब पर कब्जा किया।

पेस और मार्टिना की जोड़ी का इस साल का यह तीसरा मिश्रित युगल ग्रैंड स्लेम खिताब है। वहीं पेस के पास अब 17 ग्रैंड स्लेम खिताब हैं, जिनमें आठ पुरुष युगल खिताब और नौ मिश्रित युगल खिताब शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493