अमेरिकी ओपन में हार के बाद सेरेना का उग्र व्यवहार

न्यूयार्क, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद सेरेना विलियम्स को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया के सवालों से नाखुश देखा गया।

‘न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू’ के अनुसार टूर्नामेंट में अब तक शानदार रूप से खेलती आ रहीं सेरेना को शुक्रवार को इटली की रोबर्टा विंसी से 6-2, 4-6, 4-6 हार झेलनी पड़ी।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान जब उनसे हार के बाद उनकी निराशा के बारे में पूछा गया तब उन्होंने पत्रकार पर जवाबी हमला करते हुए कहा, “मैं अपनी निराशा के बारे में बात नहीं करना चाहती हूं। अगर आपके पास कोई दूसरा प्रश्न है तो मैं उसके लिए तैयार हूं।”

सेरेना से दूसरा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने केवल न में ही उत्तर दिया।

सम्मेलन में मीडिया समन्वयक द्वारा आखिरी प्रश्न की घोषणा करने से पहले सेरेना ने खुद ही इसकी घोषणा कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493