अमेरिकी ओपन : शापोवालोव ने सोंगा को मात दे किया उलटफेर

न्यूयार्क, 31 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा के उभरते टेनिस खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव ने साल के चौथे एवं आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में बड़ा उलटफेर किया है।

शापोवालोव ने विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त प्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को मात देकर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

शापोवालोव ने सोंगा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 7-6(7-3) से मात देते हुए बड़ा उलटफेर किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बुधवार देर रात आर्थर एश स्टेडियम में खेले गए मैच में 18 साल के शापोवालोव ने सोंगा के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया और जीत हासिल की। यह मैच दो घंटे 12 मिनट तक चला।

शापोवालोव ने मैच के बाद कहा, “मैं नहीं समझता की यह जीत आम जीत है। मैं आज शानदार खेला। खेल का स्तर काफी ऊंचा था।”

अगले दौर में उनका सामना ग्रेट ब्रिटेन के काइल एडमंड से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493