अमेरिकी के मिशिगन में अदालत परिसर में गोलीबारी, हमलावर सहित 3 की मौत

इस तरह घटना में हमलावर सहित दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

शिकागो के बेरियन काउंटी के शेरिफ पॉल बेली ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शिकागो से लगभग 160 किलोमीटर दूर सेंट जोसेफ सिटी में बेरियन काउंटी अदालत परिसर में हुई। इसमें एक उपपुलिसकर्मी और एक नागरिक भी घायल हुआ है।

यह घटना अदालत की तीसरी मंजिल पर दोपहर 2.25 बजे उस समय हुई जब कैदी को अदालत में पेश किया जा रहा था। उसने अचानक ही एक पुलिस की बंदूक छीन ली और गोली चला दी।

हालांकि, अभी तक कैदी की पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन बेली का कहना है कि यह कैदी कई मामलों में पुलिस हिरासत में था।

उन्होंने कहा, उपपुलिसकर्मी को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493