अमेरिकी कैसिनो कारोबारी ने रिपब्लिकन के वित्तीय प्रमुख का पद छोड़ा

वाशिंगटन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। यौन दुराचार के आरोपों को लेकर अमेरिका में कैसिनो कारोबार के शहंशाह स्टीव वायन ने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) के वित्त प्रमुख का पद छोड़ दिया है।

अमेरिकी समाचार चैनल ‘सीएनएन’ की रविवार की रपट के मुताबिक, आरएनसी चेयरवूमैन रोन्ना मैकडेनियल ने बताया कि उन्होंने शनिवार को वायन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

वायन पर उनके रिसॉर्ट की दर्जनों पूर्व व मौजूदा महिलाकर्मियों ने यौन-दुराचार का आरोप लगाया है। इन आरोपों की रपट शुक्रवार को ‘द वाल स्ट्रीट जर्नल’ में छपी थी।

वायन ने शनिवार को एक बयान में कहा, “मैं आरएनसी के फायनेंस चेयमैन के पद से इस्तीफा दे रहा हूं, जो आज से प्रभावी होगा।”

द वाल स्ट्रीट जर्नल की रपट के मुताबिक, वायन अक्सर निर्वस्त्र होकर महिला कर्मियों से मसाज करवाते थे और कभी-कभी उनसे यौन संबंध बनाने के लिए उनपर दबाव भी डालते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493