अमेरिकी कॉमेडियन बिल कॉस्बी की बेटी एन्सा का निधन

लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के स्टैंडअप कॉमेडियन बिल कॉस्बी की बेटी एन्सा का निधन हो गया है।

‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, एन्सा मैसाचुसेट्स में शुक्रवार को निधन हो गया। वह गुर्दे संबंधी रोग से पीड़ित थीं।

एंड्र्यू व्याट ने एक बयान में कहा, “कॉस्बी परिवार प्रिय और सुंदर एन्सा के खातिर प्रार्थना करने के लिए उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं।”

एन्सा 1989 के ‘द कॉस्बी शो’ का हिस्सा रही थीं।

एन्सा अपने पिता का उस वक्त बचाव करने के दौरान भी चर्चा में आई थीं, जब उनके पिता पर दर्जनों महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

बिल के कैमिली ओलिविया हैंक्स से पांच बच्चे थे। इनका केवल एक बेटा एनिस था जो 16 जनवरी 1997 में एक असफल लूट के प्रयास में मारा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493