अमेरिकी चुनाव : हिलेरी ने ट्रंप को फोन कर दी बधाई

वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने बुधवार को जीतने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर जीत की बधाई दी और अपनी हार स्वीकार की।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने जीत के बाद अपने संबोधन में इसकी पुष्टि की। साथ ही उन्होंने हिलेरी को उनके अब तक के चुनाव अभियान के लिए बधाई दी।

ट्रंप ने हिलेरी की देश सेवा को भी याद किया और कहा, “उन्होंने हमारे देश की जो सेवा की है, हम उसके ऋणी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493