अमेरिकी जेल में झड़प, 4 कैदियों की मौत

वॉशिंगटन , 14 सितम्बर (आईएएनएस)। ओकालामा शहर की जेल में बंद कैदियों के बीच हुई झड़प में चार कैदियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी इएफई की रपट के मुताबिक, ओकालामा शहर में तीन कैदियों की मौत हो गई। घटना में घायल पांच कैदियों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, जिनमें से एक की रविवार को मौत हो गई।

जेल के प्रवक्ता ने बताया चार मृतकों में से तीन के शरीरों पर चाकुओं से हुए हमलों के घाव थे।

ओकालामा राज्य जेल विभाग और जेल का संचालन कर रही कंपनी घटना की जांच कर रहे हैं।

इससे पहले जून में जेल के 1600 कैदियों में से 200 से 300 कैदियों के बीच झड़प हुई थी। उसके बाद कैदियों के बीच झड़प की यह दूसरी घटना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493