न्यूयॉर्क, 28 नवंबर (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप के ब्रेक्सिट पर सवाल खड़े करने के बाद मंगलावर को अमेरिकी डॉलर में अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूती रही।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ब्रिटेन के ब्रेक्सिट समझौते से दोनों देशों से बीच व्यापार प्रभावित हो सकता है।
ट्रंप ने कहा था, “मुझे लगता है कि हमें इसे गंभीरता से लेना होगा। यदि आप इस समझौते को देखें तो पता चलेगा कि इससे वह (ब्रिटेन) हमारे साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे।”
न्यूयॉर्क ट्रेडिग में यूरो बीते कारोबार में 1.1329 डॉलर के मुकाबले लुढ़ककर 1.1295 डॉलर रहा। ब्रिटिश पाउंड में बीते कारोबार में 1.2811 डॉलर के मुकाबले गिरकर 1.2733 डॉलर रहा। आस्ट्रेलियाई डॉलर में 0.7228 डॉलर के मुकाबले घटकर 0.7223 डॉलर रहा।
dharmpath.com dharmpath