अमेरिकी डॉलर में कमजोरी

न्यूयॉर्क, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका और चीन के बीच संभावित व्यापार वार्ता के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर में 0.3 फीसदी की गिरावट रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में सोमवार को बीते सत्र में यूरो 1.1436 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.1467 डॉलर पर रहा। ब्रिटिश पाउंड 1.2720 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.2785 डॉलर रहा।

आस्ट्रेलियाई डॉलर बीते कारोबारी सत्र में 0.7307 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 0.7327 डॉलर रहा।

डॉलर सूचकांक 0.288 फीसदी की कमजोरी के साथ 95.813 रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493