अमेरिकी डॉलर में गिरावट

न्यूयॉर्क, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले सोमवार को गिरावट रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में सोमवार को यूरो पिछले सत्र के 1.1768 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.1792 डॉलर रहा। वहीं ब्रिटिश पाउंड पिछले सत्र के 1.3399 डॉलर के मुकाबले गिरकर 1.3348 डॉलर रहा।

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7503 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 0.7535 डॉलर रहा।

अमेरिकी सीनेट बजट समिति ने मंगलवार को रिपब्लिकन कर विधेयक को मंजूरी दे दी थी।

वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि आर्थिक मोर्चे पर अक्टूबर में अमेरिका की व्यक्तिगत आय अनुमानों से अधिक बढ़ी है।

डॉलर सूचकांक बीते कारोबारी सत्र में 0.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 93.822 पर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493