न्यूयॉर्क, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।
निवेशकों की वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल और मंगलवार को अमेरिकी मध्यावधि चुनावों पर नजर बनी हुई है।
न्यूयॉर्क ट्रेडिग में सोमवार को यूरो बीते कारोबार में 1.1392 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.1417 डॉलर पर रहा। ब्रिटिश पाउंड बीते कारोबार में 1.2964 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.3048 डॉलर पर रहा।
आस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7192 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 0.7216 डॉलर रहा।
dharmpath.com dharmpath