न्यूयॉर्क, 23 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में अन्य मुद्राओं के मुकाबले मिला-जुला रुख के साथ कारोबार हुआ।
देश के आर्थिक आंकड़ें जारी होने के बीच डॉलर में उतार-चढ़ाव देखा गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग पर गुरुवार को यूरो में पिछले कारोबारी सत्र के 1.1149 डॉलर के मुकाबले 1.1164 डॉलर की कमजोरी रही। ब्रिटिश पाउंड 1.2669 डॉलर के मुकाबले 1.2672 डॉलर तक चढ़ गया।
आस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7558 डॉलर के मुकाबले 0.7542 डॉलर तक गिर गया।
अमेरिकी श्रम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में घरों की बिक्री में 0.7 फीसदी का उछाल आया है।
पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर सूचकांक में 0.01 फीसदी की मजबूती के साथ 97.573 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath