न्यूयार्क, 29 जुलाई (आईएएनएस)। शेयर बाजारों में तेजी के साथ ही अमेरिकी तेल मूल्य में भी उछाल दर्ज किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय नीतिगत बैठक के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी रही, जिसमें गत पांच दिनों से गिरावट देखी जा रही थी।
शेयरों में तेजी से बाजार में आए उत्साह के बीच कई दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी तेल मूल्य में भी तेजी दर्ज की गई।
वैश्विक आपूर्ति से संबंधित चिंता पर ब्रेट क्रूड में हालांकि गिरावट आई। ऐसा माना जा रहा है कि बाजार में पहले से तेल आपूर्ति अधिक है और ईरान से तेल आपूर्ति बढ़ने पर आपूर्ति और अधिक बढ़ जाएगी।
अन्य बाजारों के उत्पादन आंकड़ों को देखते हुए विश्लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि आपूर्ति अगले एक साल तक अधिक रहेगी।
न्यूयार्क मर्के टाइल इंडेक्स में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की सितंबर डिलीवरी 59 सेंट तेजी के साथ प्रति बैरल 47.39 डॉलर पर बंद हुई। लंदन आईसीई फ्यूचर एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड की सितंबर डिलीवरी हालांकि 17 सेंट घटकर 53.3 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई।
dharmpath.com dharmpath