वाशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना का दूसरा जहाज यूएसएस रोनाल्ड रीगन कोरियाई प्रायद्वीप की ओर बढ़ रहा है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, कोरियाई प्रायद्वीप पहुंचने के बाद यूएसएस रोनाल्ड रीगन, यूएसएस कार्ल विंसन के साथ सैन्याभ्साय में शामिल होगा।
रक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को सीएनएन को बताया कि जापान के योकोसुका में मरम्मत अवधि और समुद्री ट्रायल के पूरा होने के बाद यूएसएस रोनाल्ड रीगन मंगलवार को कोरियाई प्रायद्वीप के लिए रवाना हो गया।
रियर एडमिर चार्ल्स विलियम्स ने जारी बयान में कहा, “हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि रोनाल्ड रीगन और बाकी के स्ट्राइक समूह समेकित हों।”
यूएसएस रोनाल्ड रीगन के क्षेत्र में पहुंचने पर विमान सैन्याभ्साय करेगा, लेकिन इसका ध्यान मुख्य रूप से सुरक्षित लांच पर होगा।
अमेरिकी नौसेना के मुताबिक, 1,092 फुट के रीगन में चालक दल के 4,539 सदस्य हैं और इसमें 60 विमान मौजूद हैं।
सीएनएन के मुताबिक, उत्तर कोरिया द्वारा संभावित छठे परमाणु परीक्षण से पहले यूएसएस कार्ल विंसन बीते अप्रैल में कोरियाई प्रायद्वीप पहुंच गया था।
dharmpath.com dharmpath