अमेरिकी पायलट की मौत की जांच कर रही श्रीलंका पुलिस

कोलंबो, 25 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका की पुलिस ने बीते सप्ताह राजधानी कोलंबो में एक होटल के कमरे में मृत पाए गए अमेरिकी वायु सेना के पायलट की मौत की जांच शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता रुवान गुणसेकर ने बताया कि पायलट का शव गुरुवार रात एक पांच सितारा होटल के कमरे में पाया गया। पायलट ने एक दिन पहले ही होटल में कमरा बुक कराया था।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने पायलट के कमरे में बार बार फोन किए जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट अमेरिकी पर्यटकों के एक दल के साथ श्रीलंका में उतरने के बाद बुधवार को होटल पहुंचे थे।

गुणसेकर ने कहा, “हम मामले की विस्तार से जांच कर रहे हैं। इस समय न्यायिक चिकित्सीय अधिकारी (जेएमओ) शव का पोस्टमार्टम कर रहे हैं। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद हमें और भी बातें पता चलेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493