अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरें अपरिवर्तित रखी

वाशिंगटन, 3 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व ने अपनी पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है, जबकि अगली समीक्षा बैठक में इसमें बढ़ोतरी का संकेत दिया है।

फेड रिजर्व ने कहा कि अमेरिका में मुद्रास्फीति केंद्रीय बैंक के मध्यकालिक लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है, इससे निवेशकों को संकेत मिला है कि अगली बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है।

अमेरिकी फेडरल मार्केट समिति (एफओएमसी) की दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक यहां बुधवार को समाप्त हुई, जिसमें एकमत से ब्याज दरों को यथावत स्तर पर रखने का निर्णय लिया गया और प्रमुख अल्पकालिक अवधि दर को 1.5 फीसदी से 1.75 फीसदी पर रखा है, जिसकी व्यापक रूप से उम्मीद थी।

एफओएमसी की आठ सदस्यीय समिति ने मार्च में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी।

फेड द्वारा जारी मौद्रिक नीति पर बयान में कहा गया कि उसे आर्थिक परिदृश्य पर भरोसा है, क्योंकि व्यापारिक गतिविधियों का मध्यम दर से विस्तार हो रहा है और रोजगार की वृद्धि दर भी हाल के महीनों में मजबूत रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493