अमेरिकी मरीन के कुत्ते को युद्धक पशु का शीर्ष पुरस्कार

वाशिंगटन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी मरीन सेवा के जर्मन शेफर्ड नस्ल के एक कुत्ते को सैन्य सेवा से संबंधित दुनिया के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

लक्का नामक इस कुत्ते को अफगानिस्तान में सड़क किनारे बम सूंघने के दौरान हुए विस्फोट में अपना पैर गंवाना पड़ा था।

लक्का ने पिछले छह सालों में अमेरिकी सेना के साथ इराक और अफगानिस्तान में 400 से ज्यादा लड़ाइयों में अपनी सेवाएं दी है।

लक्का ने पीपल्स डिसपेंसरी फॉर सिक एनिमल (पीडीएसए) डिकिन मेडल लंदन के वेलिगटन बराक्स में ग्रहण किया।

फॉक्स न्यूज के अनुसार, लक्का इस पुरस्कार को पानेवाला पहला मरीन कुत्ता है, जिसे दुनिया भर में जानवरों को दिए जानेवाले पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493