अमेरिकी मुस्लिम अश्वेत बच्चों जैसे : सैमुअल

दुबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सैमुअल एल. जैक्सन को लगता है, अमेरिका में अमेरिकी मुस्लिम अश्वेत बच्चों की तरह हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अब उन्हें ‘हेलो’ कहने से पहले खतरे का आभास होता है।

हालीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम के मुताबिक, अभिनेता को दुबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में हाल ही में लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया। यह बात अभिनेता ने फिल्म उद्योग में विविधता और आधुनिक अमेरिका के बारे में बात करते हुए कही।

जैक्सन ने कहा, “मुस्लिमों को अश्वेत बच्चों की तरह गिरफ्तार किया जा रहा है। अमेरिकी मुस्लिम नए अश्वेत बच्चों की तरह अमेरिका में हो गए हैं। हमें अपनी संस्कृति की प्रधानता पर संदेह हो रहा है, लोग उन्हें समझ नहीं रहे हैं। लोग उन्हें ‘सुनिए’ कहने से पहले भी खतरा महसूस कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन हमारे देश में मुस्लिम समुदाय मौजूद हैं। वे हमारे देश के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, काफी दिलचस्प और कम अपराध व ज्यादा शिक्षा वाले हैं। कारोबार में उनकी कामयाबी देश के दूसरे जनसमूहों की तुलना में ज्यादा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493