अमेरिकी मोटरसाइकिल रेसर निकी हेडन का निधन

रोम, 23 मई (आईएएनएस)। पूर्व मोटोजीपी चैम्पियन और अमेरिका के पेशेवर मोटरसाइकिल रेसर निकी हेडन का निधन हो गया। 17 मई को इटली के रिमिनी कोस्टलाइन में एक कार से हुई भिड़ंत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, निकी हेडन के भाई टॉमी हेडन ने उनके निधन की जानकारी दी।

कार से हुई दुर्घटना में हेडन के सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें सेसेना के मॉरिजियो बुफालिनी हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी में कहा गया था कि उन्हें कई अंगों में गंभीर व घातक चोट लगी। हेडन ने इटली में 14 मई को विश्व सुपरबाइक चैम्पियनशिप में रेड बुल होंडा टीम के लिए हिस्सा लिया था।

हेडन के निधन की जानकारी देते हुए उनके भाई टॉमी ने कहा कि उनके साथ परिवार की कई बहुमूल्य यादें हैं। उन्होंने बचपन से ही एक मोटरसाइकिल रेसर बनने का सपना देखा था। इस सपने को हेडन ने न सिर्फ पूरा किया, बल्कि इसमें सफलता भी हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493