संघीय अभियोजकों के मुताबिक, जुआन थॉम्पसन (31) को ‘परेशान व भयभीत करने वाला अभियान’ चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उस पर न्यूयॉर्क में इसी शहर की एक महिला के नाम पर साइबर अपराध (इंटरनेट) के जरिए धमकी देने का आरोप लगा है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि थॉम्पसन ने महिला के साथ अलगाव होने के बाद उसे लगातार पेरशान और भयभीत करने के मकसद से धमकियां दीं।
संघीय शिकायत के अनुसार, पिछली गर्मियों तक थॉम्पसन ने उस महिला को डेट किया और दोनों में अलगाव होने के बाद महिला के बॉस को कथित तौर पर एक राष्ट्रीय समाचार संस्थान से ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि नशे में गाड़ी चलाने के कारण उसे गाड़ी चलाने से रोक दिया गया है।
इसके बाद से महिला का उत्पीड़न बढ़ता ही गया। संघीय अधिकारियों ने बताया कि एंटी डिफेमेशन लीग (विरोधी मानहानि लीग) को 21 फरवरी को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें यहूदी सामुदायिक केंद्रों पर बम से हमला करने की धमकी देने के पीछे उस महिला का हाथ बताया गया और अगले दिन 22 फरवरी को फोन के जरिए बम हमले को अंजाम देने की धमकी दी गई।
न्यूयॉर्क शहर के पुलिस आयुक्त जेम्स ओ नील ने थॉम्पसन की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा, “अभियुक्त की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा, पुलिस व कानून प्रवर्तन संसाधनों को धमकी के मामले की जांच में सैकड़ों घंटे खपाने पड़े, हम गंभीर अपराधों के बारे में झूठे दावे करने वाले और भय व धमकी को बढ़ावा देने वालों लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath