अमेरिकी युद्धपोत दक्षिण चीन सागर में दिखा

वाशिंगटन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी वायुसेना का एक विमान दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों में देखा गया। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

अमेरिका के दो सैन्य अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि लक्ष्यभेदी मिसाइल विध्वंसक विमान यूएसएस डेकाटूर रविवार को स्प्रैटली द्वीपों की गेवन और जॉनसन चट्टानों के 12 समुद्री मील के दायरे में गया।

अमेरिकी नौसेना ने इसे नौसंचालन की स्वतंत्रता करार दिया।

एक अधिकारी ने कहा, “अमेरिकी सेना दक्षिण चीन सागर समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दैनिक रूप से अपना अभियान चला रही है। सभी अभियान अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार चल रहे हैं और दिखा रहे हैं कि अमेरिका हर उस जगह उड़ान भर सकता है, जलयान भेज सकता है, या और कोई अभियान चला सकता है जहां अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुमति देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493