बगदाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर सोमवार को बगदाद पहुंचे। वह इराकी प्रशासन के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की स्थिति का आकलन करेंगे।
बगदाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर सोमवार को बगदाद पहुंचे। वह इराकी प्रशासन के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की स्थिति का आकलन करेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कार्टर राजनेताओं और इराकी सैन्य अधिकारियों से मिलेंगे।
कार्टर और अमेरिकी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ, जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने मार्च में कहा था कि इराकी सैनिकों और पुलिस को प्रशिक्षित करने और उन्हें मदद देने के लिए अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक भेजे जाने चाहिए।
ताजा आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, इराक में अमेरिका के 3,870 सैनिक हैं, जिन्होंने 17,500 इराकी सैनिकों और 2,000 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया है।
कार्टर उत्तरी निनवेह प्रांत में आईएस के खिलाफ मौजूदा अभियान के बारे में इराकी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। मौजूदा हमले का मकसद इराक में आईएस के गढ़ मोसुल शहर को मुक्त कराना है।
इन अभियानों में वाशिंगटन के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन द्वारा किए जाने वाले हवाई हमले शामिल हैं। इस गठबंधन ने इराक और सीरिया में डेढ़ साल पहले आईएस के खिलाफ बमबारी शुरू की थी।
कार्टर ऐसे समय में बगदाद पहुंचे हैं, जब इराक में एक गंभीर राजनीतिक संकट पैदा हो गया है, क्योंकि वहां तकनीकी लोगों को लेकर एक नई सरकार गठित करने की मांग की गई है।
dharmpath.com dharmpath