अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव सभी टाइम जोन में शुरू

वाशिंगटन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी मतदाता मंगलवार को अपना 45वां राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।

देश के सभी 50 राज्यों और वाशिंगटन डी. सी. में सभी छह टाइम जोन में मतदान हो रहा है। 13 राज्यों में अलग-अलग टाइम जोन में मतदान चल रहा है।

अलग-अलग टाइम जोन के राज्यों में मतदान शुरू होने का समय अलग-अलग है। लेकिन, अधिकतर राज्यों में स्थानीय समय सुबह छह से सात बजे के बीच मतदान केंद्र खुले। ये केंद्र शाम सात से आठ बजे के बीच बंद होंगे। इनका बंद होना मतदाताओं की पंक्ति पर निर्भर करता है। इस चुनाव में 538 में 270 मत प्राप्त करने वाला विजयी माना जाएगा।

न्यू हैंपीशायर के एक छोटे शहर डिक्सविले नॉच में वर्ष 1960 से ही जारी ‘मिडनाइट वोट’ (अर्धरात्रि के तुरंत बाद मतदान) की परंपरा का इस बार भी निर्वाह किया गया। हर जगह मतदान शुरू होने के पहले ही यहां परिणाम भी घोषित कर दिए गए। यहां हिलेरी को चार और ट्रंप को दो मत मिले।

एक बार मतदान समाप्त हो जाने के बाद हर राज्य के ओपेनियन पोल के आधार पर अनुमान निकाला जाएगा। इससे चुनाव परिणाम का अच्छा संकेत तो मिलेगा, लेकिन यह भी हमेशा सही नहीं होता।

सीएनएन के अनुसार जो राज्य रिपब्लिकन समर्थक माने जाते हैं उनमें अल्बामा, अलास्का, अर्कासास, इडाहो, इंडियाना, कांसास, केंटुकी, लुसियाना, मिसिसिप्पी, मिसौरी, मोंटाना, नेब्रास्का, नार्थ डकोटा, ओक्लाहोमा, साउथ कैरालीना, साउथ डकोटा, टेनेसी, टेक्सास, वेस्ट वर्जिनिया और व्योमिंग।

जहां रिपब्लिकन समर्थक अधिक संख्या में तो हैं लेकिन पूरी तरह से पार्टी का जहां सिक्का नहीं चलता वे जार्जिया, आयोवा, मैने सेकेंड कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट, ओहियो और उटाह।

डेमोक्रेटिक समर्थक राज्यों में कैलिफोर्निया, कनेक्टिकट, डेलावरे, वाशिंगटन डीसी, हवाई, इलिनोइस, मैने, मेरीलैंड, मैसाचुसेट्स, न्यूजर्सी, न्यूयार्क, ओरेगन, रोड आइलैंड, वर्मोट, वाशिंगटन, मिन्निसोता और न्यू मैक्सिको शामिल हैं।

जहां डेमोक्रेट्स ठीकठाक संख्या में हैं, वे कोलोराडो, मिशिगन, पेनसिल्वानिया, वर्जीनिया और विस्कॉन्सिन हैं।

जिन राज्यों में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में किसी की भी जीत हो सकती है वे हैं एरिजोना, फ्लोरिडा, नेवाडा, न्यू हैंपशायर और नार्थ कारोलिना।

चुनाव परिणाम भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह 9.30 बजे तक पता चल जाने की उम्मीद है।

पश्चिमी राज्यों में चुनाव भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.30 बजे के करीब शुरू हुआ।

सभी की नजरें वर्जीनिया पर टिकी होंगी। वहां वर्ष 2008 और 2012 में राष्ट्रपति बराक ओबामा को वोट मिला था लेकिन उसके पहले वहां रिपब्लिकन का बोलबाला था।

जार्जिया पर भी सभी की निगाहें होंगी। यहां 1996 से रिपब्लिकन की जीत होती आई है लेकिन पार्टी की जीत का अंतर यहां लगातार घटता गया है।

जो भी राष्ट्रपति निर्वाचित होगा, वास्तव में वह 20 जनवरी 2017 तक अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति नहीं बनेगा। 20 जनवरी शुरुआती दिन होगा। राष्ट्रपति बाइबिल पर हाथ रखकर दोपहर में पद का शपथ लेंगे या लेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493