अमेरिकी लश्कर ने आतंकवादी संगठन की मदद की बात कबूली

न्यूयार्क, 9 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए भर्तियां करने वाले एक किशोर ने टेक्सास संघीय अदालत में स्वीकार किया है कि उसने साजिश रचने में आतंकवादी संगठन की मदद की है। राष्ट्रीय सुरक्षा के सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन सी. डेमेर्स ने यह बात कही।

न्याय विभाग ने कहा कि फरवरी में गिरफ्तार किए गए माइकल केल सेवेल (18) ने बुधवार को एक व्यक्ति को लश्कर में शामिल होने के लिए उत्साहित करने की बात स्वीकारी, जिसकी अदालत में पहचान सिर्फ ‘साजिशकर्ता एक’ के रूप में थी।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, उन्हें फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन (एफबीआई) के अंडरकवर एजेंट और खुद को जिहादी बताकर आतंकवादी भर्ती में शामिल होने वाले एक कर्मचारी ने पकड़ा।

सेवेल ने अंडरकवर कर्मी को खुद को ‘अकेला भेड़िया’ और ‘तौहीद का अकेला शेर’ बताया।

सेवेल के यह स्वीकार करने के बाद वह अब दोषी बन गया है। यहां अदालतों में स्वीकरोक्ति को दोषी याचिका कहा जाता है।

न्यूयार्क के जेएफके हवाईअड्डे पर गिरफ्तार हुए एक अन्य व्यक्ति जीसस विलफ्रेडो एनकार्नेसियन (29) पर लश्कर की सहायता करने की साजिश रचने का आरोप है। जीसस फरवरी में लश्कर में शामिल होने के लिए विमान में चढ़ने ही वाला था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493