वाशिंगटन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य यूटा में स्थित एक विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में एक शख्स की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार रात यूटा विश्वविद्यालय में एक शख्स के सिर में गोली लगने से उसके घायल होने और एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है।
साल्ट लेक सिटी में स्थित इस विश्वविद्यालय ने रात 8.30 बजे के आसपास विद्यार्थियों के लिए एक अलर्ट जारी किया।
करीब आधा घंटे बाद विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया, “कैम्पस अलर्ट : संदिग्ध श्वेत वयस्क पुरुष..उसने काले कपड़े, क्रॉस के साथ बेनी पहन रखे हैं, उसके चेहरे पर अांसू की बूंद वाला टैटू बना हुआ है।”
संदिग्ध फरार है।
dharmpath.com dharmpath