अमेरिकी वीजा प्रतिबंध का जवाब देगा ईरान

तेहरान, 8 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने बुधवार को कहा कि वह ईरानियों के खिलाफ अमेरिकी वीजा प्रतिबंध का जवाब देगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईरान के अमेरिकी और यूरोपीय मामलों के विदेश उप मंत्री माजिद तख्त रवांची ने कहा, “हमारा ट्रंप के आदेश (ईरानियों का वीजा रोकने को लेकर) के खिलाफ शुरुआती जवाबी कदम अभी भी बरकरार है।”

ट्रंप ने 27 जनवरी को एक शासकीय आदेश में मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के सात मुस्लिम बहुल देशों के लिए अमेरिकी की यात्रा पर 90 दिन का प्रतिबंध लगाया था। इन देशों में सोमालिया, ईरान, इराक, सूडान, सीरिया, लीबिया और यमन शामिल हैं। हालांकि बाद में इसे एक संघीय अदालत ने रोक दिया।

ईरान ने 31 जनवरी को कहा कि उसने अमेरिका की यात्रा प्रतिबंध के खिलाफ अमेरिकी नागरिकों के वीजा पर रोक लगा दी थी।

व्हाइट हाउस ने सोमवार को पहले के शासकीय आदेश की समीक्षा की और एक नए आदेश पर हस्ताक्षर किया जिसमें इराक को इस सूची से बाहर कर दिया लेकिन दूसरे छह देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थाई प्रतिबंधों को बरकरार रखा। यह नया आदेश 16 मार्च से प्रभावी हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493