अमेरिकी शिक्षा विभाग ने वर्तनी में गलती की

वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी शिक्षा विभाग ने नागरिक अधिकार कार्यकर्ता डब्ल्यू.ई.बी. दु बोइस का उद्धरण देते हुए उनके नाम की वर्तनी में गलती कर दी। इसके बाद विभाग ने वर्तनी की गलती के लिए माफी मांगी, जिसमें ‘अपॉलजी’ शब्द की वर्तनी में भी गलती हो गई।

शिक्षा विभाग ने रविवार को डब्ल्यू.ई.बी. दु बोइस का उद्धरण ट्वीट किया, “शिक्षा सिर्फ सिखाने का कार्य नहीं है। यह जीवन जीना सिखाती है-डब्ल्यू.ई.बी. दीबोइस।”

‘पोलिटिको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दु बोइस को दीबोइस लिखने के तीन घंटे बाद विभाग ने फिर ट्वीट किया। इसमें बोइस के नाम की वर्तनी में सुधार किया गया। इसमें पहले हुई गलती के लिए माफी मांगी गई।

यह ट्वीट माफी के साथ सही की गई थी। लेकिन, इस बार माफी के अंग्रेजी शब्द ‘अपॉलजी’ की वर्तनी में गलती हो गई।

इंडियाना के साउथ बेंड के चेयरमैन और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पीट बुटीगेग ने ट्वीट किया, “आम तौर पर हम ट्विटर पर वर्तनी की गलतियों को ध्यान नहीं देते क्योंकि हम सभी करते हैं। लेकिन, आप अमेरिका के शिक्षा विभाग हैं।”

दु बोइस (1868-1963) एक नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे। उन्होंने नागरिक युद्ध और दासता की समाप्ति के बाद अश्वेत अमेरिकियों की जिंदगी पर एक प्रभावी किताब ‘द सोल्स ऑफ ब्लैक फोक’ लिखी थी। वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय से डॉक्ट्रेट की उपाधि लेने वाले पहले अश्वेत थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493