न्यूयॉर्क, 5 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयरों में सोमवार को मजबूती का रुख देखने को मिला।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडिस्ट्रयल एवरेज सोमवार को 178.48 अंकों के साथ 24,813.69 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 12.25 अंकों यानी 0.45 फीसदी की मजबूती के साथ 2,746.87 पर रहा।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 52.13 अंकों यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 7,606.46 पर रहा।
कई रिटेल कंपनियों के शेयरों में मजबूती के बल पर शेयर बाजार में मजबूती रही।
dharmpath.com dharmpath