अमेरिकी शेयरों में मिला-जुला रुख

न्यूयॉर्क, 6 जून (आईएएनएस)। नैस्डैक कंपोजिट के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बीच मंगलवार को अमेरिकी शेयर मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 13.71 अंकों यानी 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,799.98 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 1.93 अंकों यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 2,748.80 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजटि 31.40 अंकों यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 7,637.86 पर बंद हुआ।

नेटफ्लिक्स और अमेजॉन जैसी कंपनियों के शेयरों में बढ़त की वजह से मंगलवार के कारोबार में नैस्डैक एकदिनी रिकॉर्ड स्तर पर रहा। अमेजॉन के शेयरों में 1.87 फीसदी और नेटफ्लिक्स के शेयरों में 1.1 फीसदी की बढ़त रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493