न्यूयॉर्क, 31 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंटस्ट्रियल एवरेज मंगलवार को 50.8 अंकों यानी 0.24 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 21,029.47 पर बंद हुआ।
एसएंडपी 500 सूचकांक 2.91 अंकों यानी 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,412.91 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 7 अंकों यानी 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 6,203.19 पर बंद हुआ।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग की ओर मंगलावर को जारी आंकड़ें बाजार के अनुमान के अनुरूप रहे हैं। अप्रैल में निजी आय 0.4 फीसदी बढ़ी है।
निजी खपत कीमत सूचकांक 0.2 फीसदी बढ़ा है, इस कीमत से महंगाई का स्तर मापा जाता है।
अमेरिकी घरों की कीमतों में मार्च में बढ़ोतरी हुई है, जो अनुमानों से थोड़ा कम है।
डलास फेड के अध्यक्ष रॉबर्ट कपलान ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अमेरिकी अर्थव्यवस्था में लगभग दो फीसदी की बढ़त की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath