अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

न्यूयॉर्क, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

देश के कमजोर आवासीय आकंड़ों की वजह से बाजार पर दबाव रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंटस्ट्रियल एवरेज मंगलवार को 20.82 अंकों यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 21,008.65 पर बंद हुआ।

एसएंडपी 500 सूचकांक 1.11 अंकों यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,411.80 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 4.67 अंकों यानी 0.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 6,198.52 पर बंद हुआ।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ रिटेर्ल्स के मुताबिक, अप्रैल में लंबित पड़ी अमेरिकी घरों की बिक्री लगातरा दूसरे महीने घटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493