अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

न्यूयॉर्क, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मजबूत रोजगार आंकड़ों के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 665.75 अंकों यानी 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 25,520.96 पर बंद हुआ।

एसएंडपी 500 सूचकांक 59.85 अंकों यानी 2.12 फीसदी की गिरावट के साथ 2,762.13 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 144.92 अंकों यानी 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 7,240.95 पर बंद हुआ।

श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, अमेरिका में जनवरी में कुल नॉनफॉर्म पेरोल रोजहार 200,000 बढ़ा है। वहीं, बेरोजगारी दर 4.1 फीसदी पर ही रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493