अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

न्यूयॉर्क, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजार पांच दिनों की मजबूती के बाद शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डाव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 5.97 अंकों यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 23,995.95 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.38 अंकों यानी 0.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,596.26 पर और नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 14.59 अंकों यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 6,971.48 पर रहा।

अमेरिका में आंशिक सरकारी कामबंदी शुक्रवार को 21वें दिन भी जारी रही।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस महीने के अंत में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए अपना दावोस दौरा भी रद्द करने का ऐलान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493